Tuesday, 24 March 2015

go goa गो गोआ



FLIPKART DEAL OF THE DAY

पूरी दुनिया में अपने खूबसूरत बीचेस, चर्च और ग्रीनरी के साथ काजू और काजू से बनी फैनी के लिए फेमस अगर कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन है तो वो है गोआ। इंडिया में सबसे छोटे स्टेटस में से एक गोआ वेकेशन के लिए बहुत बढि़या डेस्टिनेशंस में से है। पूरी तरह से पुर्तगाली कल्चर में रमा हुआ गोआ आज भी उसी रहन सहन की याद दिलाता है। चाहे यहां पर बने हुए पुराने घर हो या फिर पुर्तगीज शासन देख चुके लोग। गोआ खुद में पूरा इतिहास समेटे हुए एक छोटा सा पुर्तगाल ही है। करीब 500 साल के बाद 1961 में पुर्तगालियों से आजाद हुआ और गोआ को भारत का स्टेट बनाया गया और तब से इंडियन गर्वनमेंट यहां डेवलपमेंट कर रही है।

गोआ वैसे तो पूरे इंडिया से बाई रोड कनेक्ट है ही लेकिन इंटरनेशनल टूरिस्ट के लिए यहां के डाबोलिम में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है जहां मास्को, मैनचेस्टर, कुवैत जैसी इंटरनेशनल सिटीज से डायरेक्ट फ्लाइट आती जाती है तो दिल्ली, चेन्ने, मुंबई, बंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे जैसी मेजर सिटीज से भी डोमेस्टिक डायरेक्ट फ्लाइटस हैं।
इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जर्नी कर गोआ आना चाहते हैं तो दिल्ली, मुंबई जैसी मेजर सिटीज से वैल कनेक्ट है। ट्रेन जर्नी की खासियत ये है कि जब ट्रेन गोआ में एंट्री करती है तो वहां से कोंकण रेलवे शुरू हो जाती है और ये दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत जर्नी में से एक बन जाती है। ट्रेन वास्को द गामा स्टेशन तक आती है।

ये तो हुआ गोआ आने तक का सफर अब टीम देखो दुनिया देखो आपको बताएगी कि यहां आने के बाद आप एयरपोर्ट से गोवा टूरिज्म के कांउटर पर जाकर कैब ले सकते हैं और ये कैब यहां पर फीमेल ड्राइवर चलाती है। इसके अलावा यहां प्राइवेट टैक्सी भी खूब मिलती है लेकिन रेट फिक्स करके ही कैब से जाए तो अच्छा होगा।


गोआ आने के बाद अगर आपने होटल की बुकिंग नहीं करवाई है तो आपको सीजन के टाइम थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन छोटे से गोआ में करीब 1200 होटल्स हैं जिनमें करीब 20 होटल्स या रिजार्ट 5 स्टार है तो बजट होटल्स या गेस्ट हाउस की भी यहां पर कोई कमी नहीं है। जहां चाहे वहां जाकर रूका जा सकता है। या फिर रूकने के लिए गोआ टूरिज्म के अपने होटल्स भी है जो बीच के पास, सिटी में या फिर लेक के पास हैं इनमें रूकने के लिए गूगल पर जाकर गोआ टूरिज्म होटल सर्च कर वेबसाइट पर जाया जा सकता है और आनलाइन रूम बुक किये जा सकते हैं।

गोआ आना और यहां पर रूकना जितना आसान है उतना ही आसान है यहां पर अपनी पसंद का खाना सर्च करना। जी हां, अगर आप सीफूड के शौकीन हैं तो यहां आपको हर जगह सीफूड के कई आप्शन मिल जाएंगे लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं या फिर जैन या फिर गुजराती तो भी खाने की टेंशन ना लें। यहां पर कई ऐसे होटल्स और रेस्टोरेंट हैं जिनमें सिर्फ प्योर वेज खाना मिलता है फिर चाहे आप पणजी में हो या वास्को में या फिर किसी बीच के पास। हां यहां पर टीम देखो दुनिया देखो आपको एक एडवाइस देना चाहेगी कि यहां पर घूमने के दौरान अपने साथ पानी की बोटल जरूर रखें।

गोआ में घूमने के लिए आपको एक और बात बता दें कि यहां पर ज्यादातर पब्लिक टांसपोर्ट रात 9 बजे के आस-पास बंद हो जाता है और उसके बाद आपको अपने होटल जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी लेनी पढ़ेगी। इस परेशानी से बचने के लिए आप जिस होटल में चैकइन करें वहीं पर आप रिस्ेप्शन पर बाइक, स्कूटी, कार या फिर ओपन जीप रेंट पर अरेंज करने के लिए बोल दे तो वो आपके लिए अरेंज भी करवा देंगे और इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लेंगे। रेंट पर व्हीकल लेने के लिए आपको अपना आईडी पू्रफ की फोटोकापी देनी होगी और व्हीकल लेने से पहले उसका रेंट भी फिक्स कर लें। ऐसे रेंट पर दिये गए व्हीकल आपके पास सुबह 9 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक होते हैं तो घूमने के लिए आप जहां जाना चाहे वहां निकल जाएं।

अब बात आती है गोआ में घूमने के लिए क्या क्या है। तो टीम देखो दुनिया आपको ये भी बता देती है। गोआ में करीब 100 किलोमीटर से भी लंबा कोस्टल एरिया है जिसमें करीब 40 छोटे बड़े बीच है। इसके साथ ही यहां के चर्च, काजू और काजू से बनी फैनी भी काफी फेमस है।


साउथ गोआ में और पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर बासिलिका आफ बोम जीसस चर्च है। ईसाई धर्म में इस चर्च को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अपने इतिहास और महत्व के लिए ही इस चर्च को यूनेस्को ने वल्र्ड हैरिटेज में शामिल किया हुआ है। ये चर्च साल 1594 में बनना शुरू हुआ था और 1605 में बनकर तैयार हुआ था। इसी में सेंट फ्रांसिस का शरीर सुरक्षित रखा गया है। सेंट फ्रांसिस का निधन 2 दिसंबर 1552 को चीन जाते समय हुआ था जिसके बाद उनके शरीर को पुर्तगाली मल्लका ले जाया गया और 2 साल बाद गोआ लाकर इस चर्च में सुरक्षित रखा गया।

इसी के सामने एक और चर्च है जिसका नाम कथेड्रल आफ सेंट कैथरीन है। ये गोआ की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी इमारत भी है साथ ही ये एशिया के सबसे बड़े चर्चाें में से एक भी है। पणजी में में एक बेहद पुराना चर्च है जिसका नाम आवर लेडी आफ द इमेक्यूलेट कन्सेप्शन चर्च है। ये सब चर्च जितने पुराने हैं उतने ही फेमस भी है।


अब बात करते हैं यहां के बीचेज की जो दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस हैं।  गोआ में कुछ बीचेज ऐसे हंै जिनमें रातभर टूरिस्ट इंजाय करते रहते हैं। कलंगूट, बागा, मीरामार, डोना पाउला, कोलवा, वागेटर, अंजुना, सिंकेरियन, पालोलिम, आरम्बोल, ऐसे बीच है जहां शेल्स से बनी दुकानें, हैंडीक्राफ्ट की आइटम्स और खाना रात भर चलता रहता है। इसके अलावा इस बीचेस पर दिन में डाल्फिन ट्रिप, पैरासेलिंग, वाटर स्कूटर राइड, बनाना राइड के साथ साथ कई एडवेंचरस गेम्स इंजाय किये जा सकते हैं। फारनर्स यहां पर सन बाथ लेना नहीं भूलते।




अगर आप बीच से हटकर कुछ अलग इंजाय करना चाहते हैं तो पणजी से करीब 70 से 80 किलोमीटर दूर और गोआ-कर्नाटक बार्डर पर दूधसागर फाल्स भी जा सकते हैं लेकिन यहां जाने के लिए पूरा एक दिन चाहिए होता है। टे्रन से जाते समय भी ये फाल रास्ते में पढ़ता है। ये फाल फारेस्ट डिपार्टमेंट के अंदर आता है और यहां अपने व्हीकल से जाने की परमीशन भी नहीं है। दोपहर के सिर्फ 3़30 बजे तक ही यहां जाने की परमीशन मिलती है। फाल जाने के लिए पास के गांव से बोलेरो कार जाती है जिससे उनको फारेस्ट में चलने में कोई परेशानी नहीं होती। उसके लिए पर पर्सन चार्ज किया जाता है और एक कार में मैक्सिमम 6 लोग जा सकते हैं। कार के बाद फारेस्ट में एंट्री से पहले फारेस्ट डिपार्टमेंट के आफिस में टैक्स देना होता है जिसके बाद ही कार ड्राइवर आपको दूधसागर फाल तक लेजाता है। रास्ते में सिर्फ जंगल, ट्रैकिंग वाली रोड ही मिलती है। वाटरफाल जाने के लिए कार एक पाइंट पर खड़ी हो जाती है और वहां से थोड़ा सा पैदल चलकर जाना पड़ता है जिससे अच्छी खासी कसरत भी हो जाती है। एक बार फाल के सामने आकर सारी थकान भी दूर हो जाती है और फाल के ठंडे पानी में नहाकर टूरिस्ट टाइम को भूल ही जाते हैं। यहां पर पानी के पास के पत्थरों में थोड़ी फिसलन होती है इसलिए ध्यान से चलें। इसी फाल पर बालीवुड की फेमस फिल्म चेन्नई एक्सप्रैस की शूटिंग हुई थी।



 बीचेस के साथ साथ यहां के फोर्ट भी टूरिस्ट को काफी अट्रैक्ट करते हैं। अगुआदा, कैबो दी रीमा, चपोरा, कैबो राज निवास, गेट आफ द पैलेस आफ आदिल शाह जैसे कई और चर्च भी है जहां टूरिस्ट घूमने जाते हैं। इनमें से अगुआदा फोर्ट टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है और बालीवुड स्टार आमिर खान, सैफ की फिल्म दिल चाहता है की शूटिंग भी इस फोर्ट में हो चुकी है।



गोआ की कैपिटल पणजी भी बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। यहां की 18 जून रोड मार्केट में शापिंग करने के लिए काफी आप्शन मिल जाएंगे तो गोआ के फेमस काजू की भी यहां पर कई दुकानें हैं। साथ ही पणजी में कैसीनो के शौकीनों के लिए एक नहीं दो नहीं बल्कि इससे ज्यादा कैसीनो मिल जाएंगे। कुछ कैसीनो तो रिवर मंडोवी जो पणजी की लाइफलाइन है उसमें है। इन फ्लोटिंग कैसीनोज में जाकर खेलना और वहां का फूड इंजाय करना हर टूरिस्ट की लिस्ट में शामिल होता है। इसके साथ ही जो टूरिस्ट कैसीनो में नहीं जाना चाहते और सनसेट के वक्त क्रूज की रूफ पर ठंडी ठंडी हवा में बैठकर अपनी शाम को यादगार बनाना चाहते हैं तो वो यहां पर पोर्ट आफ जेटी से क्रूज ले सकते हैं। पर पर्सन करीब 300 रूपये के आस-पास की टिकट आती है और कू्रज के डेक पर गोआ के कल्चर से जुडे़ इवेंट आर्गनाइज किये जाते हैं और बाद में डीजे के गानों पर आप खुद भी डांस कर सकते हैं।




गोआ आए और यहां की नाइट लाइफ इंजाय ना करें ऐसा हो नहीं सकता। वैसे तो गोआ की नाइट लाइफ कलंगूट और बागा बीच के आसपास ही सबसे ज्यादा होती है लेकिन यहां पर आने के बाद ज्यादातर टूरिस्ट सेटरडे नाइट मार्केट जाना मिस नहीं करते। ये मार्केट अंजुना और बागा बीच के पास लगती है जिसमें पूरी रात डांस, गाना जैसे इवेंट तो होते ही हैं साथ ही फारनर्स और इंडियंस की लगाई शाप्स से आप सामान खरीद कर घर ले जा सकते हैं। यहां का खाना भी टेस्ट चेंज करने के लिए ट्राई किया जा सकता है। अगर आप इस मार्केट में जाएं तो बार्गेनिंग जरूर करें।

गोआ जाने के लिए बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च तक का होता है। नार्मली टूरिस्ट इसी टाइम पीरियड में यहां आना पसंद करते हैं इसके अलावा अप्रैल से सितंबर तक यहां पर गर्मी और बारिश काफी होती है लेकिन मानसून में भी गोआ आना अलग एक्सपीरियंस होता है। गोआ के बारे में इतना पढ़ने और देखने के बाद भी अगर आपका मन गोआ देखने का कर रहा है तो देर किस बात की बुक कीजिए अपनी टिकेटस और एक्सप्लोर कीजिए गोआ को।






पढ़ने के अलावा अगर आप चाहते हैं कि ऐसी ही और इंटरस्टिंग टूरिस्‍ट डेस्टिनेशंस को देखें तो आप हमारे यू-टयूब चैनल को सब्‍सक्राइब कर सकते हैं।
 https://www.youtube.com/channel/UCwGbuNFJk3ZECQfdEMhgPHQ

Wednesday, 25 February 2015

visit south africa विजिट साउथ अफ्रीका


दुनिया का ऐसा देश जहां कई देशों के कल्चर देखने को मिलते हैं। पहाड़, समंदर, वाइल्ड लाइफ और वेल डेवलप सिटी के साथ साथ जहां कल्चर भी काफी अच्छा है। केपटाउन, टेबिल मांउटेन, डरबन, जोहांसबर्ग, डार्केसबर्ग, पोर्ट सेंट जोंस और सन सिटी जैसी अमेजिंग सिटीज की बदौलत साउथ अफ्रीका भी टूरिस्ट के लिए अच्छा आप्शन है। करीब 3000 किलोमीटर लंबी कोस्ट लाइन के साथ साउथ अफ्रीका में कई बीच है।




 
 
केपटाउन, डरबन, जोहांसबर्ग के अलावा कुछ और जगह पर 7 इंटरनेशनल एयरपोर्टस हैं जो दुनिया के हर बड़े शहर से कनेक्ट हैं। इस कंट्री की इंटरनेशनल एयरलाइन साउथ अफ्रीकन एयरवेज हैं जो दुनिया के सभी देशों से जुड़ी हुई है। साउथ अफ्रीका की करेंसी रेंड है। यहां पर करीब 11 लेंग्वेज बोली जाती है जिनमें इंग्लिश भी है। पूरे साउथ अफ्रीका में करीब 5 हजार होटल्स हैं जिनमें हर बजट के होटल शामिल हैं।
केपटाउन
दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है केपटाउन। साल 1486 में जब पुर्तगाली एक्सप्लोरर बार्ताेलोमियो डियाज ने इस शहर की खोज की तब से ही ये जगह पापुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। पूरे साल यहां का मौसम गर्म रहता है और बीच होने के कारण टूरिस्ट की पसंद है केपटाउन। ये शहर जितना फेमस अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए है उतना ही फेमस यहां की सिटी प्लानिंग है। इसके अलावा ये शहर साउथ अफ्रीका की बिजनेस सिटी भी है और इसलिए भी यहां पर काफी लोगों का आना जाना होता रहता है।



टेबल माउंटेन
सी लेवल से करीब 1000 मीटर उंचा टेबल मांउटेन यहां का फेमस टूरिस्ट स्पाट है जहां जाने के लिए केबल कार मिलती है जिससे कुछ ही देर में टेबल माउंटेन के टाप पर पहुंचा जा सकता है। यहां से पूरे केपटाउन को देखा जा सकता है।

राबिन आइसलैंड
केपटाउन के पास ही राबिन आइसलैंड है। ये आइसलैंड भी अब टूरिस्ट अट्रेक्शन पाइंट है। इसी आइसलैंड पर एक जेल है जिसमें नेल्सन मंडेला ने अपनी जिंदगी के कई साल जेल में बिताए थे। इस जेल के बी सेक्शन का चैथा सेल यहां का सबसे इम्पोरटेंट हिस्सा है क्योंकि यहीं पर नेल्सन मंडेला ने 27 साल की जेल जिंदगी के 18 साल बिताए थे।
 विक्टोरिया और एल्फर्ड वाटर फ्रंट
ये वाटरफ्रंट केपटाउन की सबसे बेस्ट लोकेशन में से है। यहां पर कई रेस्टोरेंट हैं जिनमें यहां के लोकल्स ही नहीं बल्कि टूरिस्ट भी काफी होते हैं।


द केप आफ गुड होप
दुनिया का सबसे खूबसूरत पाइंट है द केप आफ गुड होप। अटलांटिक ओशन और इंडियन ओशन को मिलाने वाले इस पाइंट को देखने काफी टूरिस्ट जाते हैं। यहां जाने के लिए एक छोटी ट्रेन राइड मिलती है जिसके बाद थोड़ी सी सीढि़या चढ़कर इस पाइंट पर पहुंचा जा सकता है। यहां पर बना लाइट हाउस काफी पुराना है। इसी लाइट हाउस को देखकर पहले यहां से जाने वाले पानी के जहाजों को ये पता चलता था कि वो अटलांटिक ओशन से इंडियन ओशन में जा रहे हैं।

केंगो वैली
दुनिया की सबसे बड़ी आस्ट्रिच फार्म यहीं पर है जहां पर आस्ट्रिच रहते हैं। यहां पर आस्ट्रिच को खाना भी खिलाया जा सकता है और इनके साथ फोटो भी क्लिक की जा सकती है। इसके साथ ही यहां पर आस्ट्रिच राइड ली जा सकती है।


केंगो केव्स
लाखों साल पुरानी केव्स में से एक केंगो केव्स को 1780 में डिस्कवर किया गया था। पहले यहां पर लोकल्स को रहने की जगह देती थी और अब ये टूरिस्ट स्पाट है। थोड़ी ज्यादा ह्यूमिडिटी के साथ यहां पर राक फार्मेशन को देखने लोग आते हैं।

वाइनयार्डस
साउथ अफ्रीका में कई वाइनयार्डस है। जो दुनियाभर में काफी फेमस है इनमें से ही एक है ग्रूट कांस्टेंटिया ये यहां की सबसे पुरानी वाइन एस्टेट है। रेड, वाइट, स्वीट जैसी कई तरह की वाइन यहां पर मिलती है। यहां पर वाइन खरीदने से पहले आप उसे टेस्ट भी कर सकते हैं और पसंद आने पर खरीद सकते हैं। इसके लिए कुछ रेंड देकर वाइन टेस्ट की जा सकती है।

शापिंग
साउथ अफ्रीका में वैसे तो कई इंटरनेशनल बं्राड के शोरूम्स हैं जिनमें कई आइटम्स मिलती है जो दुनिया में कही भी मिल जाएंगी लेकिन अगर यहां आकर आप अपने घर के लिए सोवेनियर ले जाना चाहते हैं तो यहां पर कई लोकल मार्केट हैं लेकिन केपटाउन की लांग स्ट्रीट पर जाकर आप अपनी पसंद का सोवेनियर खरीद सकते हैं। आस्ट्रिच के अंडे पर पेंटिंग की जाती है सोवेनियर के लिए अच्छा आप्शन है। या फिर लोकल लोगों के बनाए गए मुखौटे भी खरीदे जा सकते हैं। इसके साथ ही पेन अफ्रीकन मार्केट, ग्रीन मार्केट स्केवयर भी जाया जा सकता है।





 
 
पढ़ने के अलावा अगर आप चाहते हैं कि ऐसी ही और इंटरस्टिंग टूरिस्‍ट डेस्टिनेशंस को देखें तो आप हमारे यू-टयूब चैनल को सब्‍सक्राइब कर सकते हैं।
 https://www.youtube.com/channel/UCwGbuNFJk3ZECQfdEMhgPHQ

---------------------------------------DEKHO DUNIA DEKHO-----------------------------------------